बालवाटिका III , कक्षा I तथा अन्य कक्षाओ में सत्र 2026-27 में नव प्रवेश हेतु सूचना
प्रवेश कार्यक्रम विवरण (समस्त कक्षा) 2026-27
प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27
प्रवेश सूचना: सत्र 2026-27
1.शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 एवं बालवाटिका (चयनित विद्यालयों) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 20.03.2026 प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 02.04.2026 तक होगा । प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/admission/ के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है ।
कक्षा 1 एवं बालवाटिका 3 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक
2.कक्षा-I में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है । सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के.वि.सं. के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार किया जाएगा ।
3.बालवाटिका-1, 2 एवं 3 में प्रवेश हेतु आयु क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होगी, जो 31.03.2026 के अनुसार होगी।
4.बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा II एवं उससे ऊपर (कक्षा XI को छोड़कर) की कक्षाओं में, स्थान रिक्त होने पर ही, प्रवेश के लिए पंजीकरण दिनांक 02.04.2026 प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 08.04.2026 सायं 4:00 बजे तक ऑफलाइन मोड (offline mode) द्वारा किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म को संबंधित के०वि० में प्राचार्य के कार्यालय में जमा करवाना होगा ।
5.बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा-II और उससे ऊपर के लिए प्रवेश और पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में सभी जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध की जाएगी तथा प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रवेश- 2026-27 की अनुसूची के अनुसार किया जाएगा।
6.यदि संवीक्षा के अंतर्गत आवेदन पत्र में कोई गलत/ भ्रामक जानकारी पायी जाती है तो के.वि. में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान/पश्चात् प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
7.प्राचार्य/प्रवेश प्रभारी द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर, निर्धारित समय अंतराल में ही संपर्क करें।